Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:घरवालों की पुलिस से झड़प, हाईवे पर हंगामा, फोर्स ने लाठी भांजकर खदेड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट कार के इंजन में घुस गई। आगे से कार चकनाचूर हो गई। बाइक सवार ससुर और दामाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हाईवे को जाम कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने रोका, तो उनसे झड़प हो गई। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा और जाम खुलवाया। घटना गुरुवार डेढ़ बजे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ की है। मृतक की पहचान मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) और उनके ससुर मुन्नी लाल (62) के रूप में हुई। सुशील की पत्नी गंभीर घायल है। तीनों बुलेट से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पहले देखिए 4 तस्वीरें… होली मिलने जा रहे थे बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लदही का पुरवा गांव के रहने वाले सुशील कुमार (45) लंबे समय से अपनी ससुराल मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा में रहते थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी बबली और ससुर मुन्नीलाल के साथ बुलेट पर सवार होकर मोहनलालगंज के सूर्या मऊ गांव जा रहे थे। लदहीखेड़ा गांव के पास सर्विस लेने से जैसे ही वे किसान पथ हाईवे पर चढ़े। सामने से आ रही एसयूवी से उनकी टक्कर हो गई। बुलेट गाड़ी के दाएं साइड के इंजन में घुस गई। कार आगे से पूरी चकनाचूर हो गई। बुलेट सवार ससुर-दामाद और बेटी सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। हालांकि तब तक ससुर और दामाद दम तोड़ चुके थे। जबकि बबली की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को पास के अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को गाड़ी हटाने से रोका घटना की सूचना मिलते ही मुन्नीलाल के घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण किसान पथ पहुंचे। तब तक लाश और घायल महिला को अस्पताल भेजा जा चुका था। लोगों ने पुलिस को हाईवे से गाड़ी हटाने से रोक दिया। लोग एसयूवी सवार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस को हाईवे से गाड़ी हटाने से रोक दिया। इसपर एडीसीपी साउथ, एसीपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और 3 गाड़ियां PAC मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो भीड़ से उनकी झड़प होने लगी। जब भीड़ उग्र होने लगी तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। घटना के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मौके पर अभी भी फोर्स तैनात है। ग्रामीणों पर नजर रखी जा रही है। --------------------------- ये भी पढ़ें: नशे में दरोगा बोला- स्टाफ हूं जाने दो, VIDEO:शाहजहांपुर में बाइक को टक्कर मारने पर भीड़ ने घेरा, टांगकर ले गए सिपाही शाहजहांपुर में नशे में घुत कार सवार एक दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ ने दरोगा की कार को घेर लिया। दरोगा से नीचे उतरने को कहा, तो वह कहने लगा कि स्टाफ हूं। यह सुनते ही लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच लोगों ने पुलिस बुला ली। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर अजरबैजान में ड्रोन हमले का आरोप:अजरबैजानी राष्ट्रपति बोले- ईरान माफी मांगे, राजदूत को तलब किया; तेहरान का हमले से इनकार
    Next Article
    सुल्तानपुर में पिता और दो बेटों को मारी गोली:एक की मौत, सीने में लगी गोली, 5 राउंड फायरिंग में 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment