Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पिता और दो बेटों को मारी गोली:एक की मौत, सीने में लगी गोली, 5 राउंड फायरिंग में 2 घायल

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पटीदारों से विवाद के बाद होमगार्ड के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोलीबारी में होमगार्ड और बड़ा बेटा घायल हो गया। विवाद के दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी चारू निगम भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। एसपी ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव का गुरुवार शाम का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर की गांव के रमेश सोनकर से लंबे समय से रंजिश चल रही है। गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के बड़े बेटे मंगल (30) के बच्चे का रमेश सोनकर के परिवार के एक बच्चे से खेल में विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली। पुलिस से भी शिकायत नहीं की गई। गुरुवार शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं, उनका बेटा भोलू सोनकर, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां झगड़ा फिर से बढ़ गया। आरोप है, वहां भोलू सोनकर ने 5 राउंड फायरिंग की। इसी में वीरेंद्र प्रताप के बेटे मोहित सोनकर (26) के सीने में दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित के भाई मंगल को भी एक गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। वहीं, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी चोट आई है। उनका का भी इलाज किया गया। मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी (SOG) और थाने की विशेष टीमें बनाई गई हैं। घटना की FIR दर्ज कर ली गई है। एसपी चारु निगम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की, बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:घरवालों की पुलिस से झड़प, हाईवे पर हंगामा, फोर्स ने लाठी भांजकर खदेड़ा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में शारदा नहर में डूबे तीन बच्चे:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादासा, गोताखोर कर रहे तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment