Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कर्मचारियों को महिला ने जड़े थप्पड़...VIDEO:पावर हाऊस के अंदर किया हंगामा, घर की बिजली कटने से नाराज थी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में घर की बिजली गुल होने से नाराज महिला ने पावर हाऊस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारे। मारपीट के दौरान महिला के साथ आए युवक ने उसका भरपूर साथ दिया। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। घटना बुधवार को विकास नगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस में हुई। विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब उनसे कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला भड़क गई। गुस्से में फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद अपने एक परिचित युवक के साथ पावर हाऊस पहुंचे गई और गाली- गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटना विस्तार से पढ़िए… वीडियो बनाया तो जान से मारने की धमकी दी विकासनगर सेक्टर-14 की रहने वाली महिला ने स्थानीय पावर हाऊस स्थित कंट्रोल रूम पर बुधवार लगभग 14:10 बजे मकान सं-14/115 में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब बिजली कर्मचारियों ने उनसे जमा बिल की जानकारी और कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। कुछ देर बाद महिला उपभोक्ता एक अन्य व्यक्ति के साथ पावर हाऊस आई। आते ही बिजली कर्मचारी अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी हरीश यादव का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारा। घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई। JE बोले- जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा JE सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की घटना है। घटना के समय उपकेंद्र पर मौजूद नहीं था पर जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास नगर थाने में शिकायत दी है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन से जुड़ा साइबर ठगी रैकेट बेनकाब! नागालैंड की महिला समेत 3 गिरफ्तार
    Next Article
    'पत्ता गोभी के अधिक सेवन से बढ़ सकता है थायराइड':KGMU एक्सपर्ट्स ने दी सलाह, सर्जरी विभाग में हुआ सेमिनार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment