Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कटी तो जेई को 13km दौड़ाया:पावर हाउसों में लोगों का हंगामा, सब्जी-फल मंडी में 48 घंटे गुल रही बत्ती

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट का दौर जारी है। रविवार देर रात बिजली संकट से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर के कई पावर हाउसों में लोगों ने जमकर हंगामा किया। अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र पर नाराज लोगों ने सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप कर दी, जिसके बाद पुलिस और बिजली अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया। शकुंतला मिश्रा और एफसीआई उपकेंद्र पर हालात और बिगड़ गए, जहां बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा और वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को बंधक बनाने की कोशिश की। जेई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से भागे, लेकिन उग्र भीड़ ने उनका पीछा कर लिया। एक्सप्रेस-वे की तरफ करीब 13 किलोमीटर तक भागते हुए खुद को बचाया। शिकायत के बाद नहीं पहुंचे लाइनमैन पीजीआई क्षेत्र के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत शनिवार रात हरिकंशगढ़ी, जगतखेड़ा, कल्ली पश्चिम, साहू कॉलोनी, प्रबुद्ध नगर, एकता नगर, साउथ सिटी, पिपरौली, उतरेठिया और पुष्पेंद्र नगर समेत कई क्षेत्रों में लगातार एबीसी तार जलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिकायतों के बावजूद घंटों तक लाइनमैन नहीं पहुंचे तो नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार रात से रविवार तड़के तीन बार अंबेडकर उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने बिजली आपूर्ति बंद करा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू किया पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया। वहीं, उतरेठिया न्यू और ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े सरस्वतीपुरम, चरण भट्टा रोड, मवैया, बलदेव विहार, सैनिक नगर, गोपाल नगर, डिफेंस कॉलोनी, निलमथा, तेलीबाग और खरीका समेत कई इलाकों में भी शनिवार रात बिजली का आना-जाना लगा रहा। दुबग्गा उपकेंद्र के तहत फरीदीपुर एवं लालाबाग के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर बुद्धेश्वर से दुबग्गा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद सुबह 7:30 बजे बिजली सप्लाई चालू हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर चली गई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। मंडी में फल और सब्जियों की एंट्री रुकी काकोरी की दुबग्गा सब्जी और फल मंडी में पिछले 48 घंटों से बिजली गुल होने के कारण आढ़ती, किसान और व्यापारी भीषण गर्मी में बेहाल हैं। शनिवार सुबह दो ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से मंडी की पानी सप्लाई बंद है और तौल मशीनें डिस्चार्ज होने से फल-सब्जियों की एंट्री रुक गई है। आढ़तियों के लाखों रुपए के फल और सब्जियां सड़ चुकी हैं। रविवार शाम आढ़तियों के हंगामे के बाद एक ट्रांसफार्मर ठीक किया गया, लेकिन कई सेक्टर अब भी अंधेरे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दहकते अंगारों पर चले अज़ादार:12 मोहर्रम पर इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    गोंडा में सुबह 4 बजे से मूसलाधार बारिश:2 घंटे में 10 मिमी बरसात, 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment