Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दहकते अंगारों पर चले अज़ादार:12 मोहर्रम पर इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    19 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सिंगरोसी क्षेत्र में रविवार देर रात 12 मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में मातमी आयोजन हुआ। देर रात करीब दो बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत की और परंपरा के अनुसार दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अकीदत का इज़हार किया। कार्यक्रम की शुरुआत मजलिस से हुई, जिसमें उलेमाओं ने कर्बला की घटना और हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्बला का संदेश इंसाफ, सच्चाई और इंसानियत की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। मजलिस के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। अंगारों पर चलकर किया मातम मजलिस के बाद विभिन्न अंजुमनों से जुड़े अज़ादारों ने नौहाख्वानी और मातम किया। परंपरा के तहत दहकते अंगारों पर चलकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आयोजन देखने और शामिल होने पहुंचे। देर रात तक उमड़ी रही भीड़ कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अकीदतमंदों की भीड़ जुटी रही। नौहों की सदाओं के बीच अज़ादारों ने हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद करते हुए मातम किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और गम का माहौल बना रहा। पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन धार्मिक आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस की मौजूदगी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी है परंपरा स्थानीय लोगों के अनुसार, सिंगरोसी में 12 मोहर्रम पर यह मातमी आयोजन वर्षों से धार्मिक परंपरा के तहत किया जाता है। हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला दंपति गिरफ्तार:बिजनौर में निकाह का दबाव बनाने और प्रताड़ना का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में बिजली कटी तो जेई को 13km दौड़ाया:पावर हाउसों में लोगों का हंगामा, सब्जी-फल मंडी में 48 घंटे गुल रही बत्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment