Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली संकट पर उपभोक्ताओं का हंगामा:पावर हाउस पर कर्मचारी से मारपीट, मोबाइल फोन तोड़ा

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के एफसीआई उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दोपहर करीब एक बजे से बिजली ठप होने के कारण कनक सिटी, नरौना, सलेमपुर, पतौरा, पश्चिम विहार, तिवारी नगर और वादर खेड़ा सहित कई इलाकों के लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में मौजूद बिजलीकर्मियों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने एसएसओ राज यादव के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। उपकेंद्र पर लगे सीयूजी मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर मौजूद बिजलीकर्मी रामबालक के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। बिजली अधिकारी बोले- तकनीकी कारणों से लाइट काटी स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उपकेंद्र में ताला लगाने का प्रयास किया। हालांकि, अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से हालात को नियंत्रित किया गया। इस घटना में अनुज कुमार, अजय कुमार, शमीम अहमद, अजीत कुमार, अजीत सैनी, सोनू कुमार, गोपाल गुप्ता, मुन्ना और कमलेश शुक्ला सहित कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। राजकार्य में बाधा का मुकदमा कराएंगे बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हुई थी और इसे बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट से उपभोक्ताओं में रोष है। हालांकि, इस तरह की हिंसक घटनाओं ने व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाह सीट पर भाजपा की पहली पसंद पक्षालिका सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुधीर दुबे, बसपा से अनूप पांडे
    Next Article
    कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय बना पशुओं के इलाज का बड़ा केंद्र:22 जिलों से पहुंच रहे पशुपालक, सस्ती और आधुनिक चिकित्सा का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment