Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली विभाग का जेई निलंबित:कनेक्शन के नाम पर मांगी थी डेढ़ लाख रुपए घूस, जांच के बाद हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत मांगने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित कर दिया है। रविवार को सामने आए वीडियो में आरोप था कि 11 केवी एलटी तालकटोरा पर तैनात जूनियर इंजीनियर निलेश सिंह ने 24 केवीए बिजली कनेक्शन के बदले 1.5 लाख रुपए की मांग की। मामला सामने आने बाद आवेदक को कनेक्शन जारी कर दिया गया था। कमलेश कुमार चौधरी अधीक्षण अभियंता तकनीकी ने बताया कि निलंबन के दौरान आरोपित जेई अधिशासी अभियंता तकनीकी के कार्यालय में अटैच रहेंगे। जांच के दौरान जेई की तरफ से वीडियो में पैसे मांगने की बात सामने आई थी। इसके बाद कार्रवाई हुई है। सर्वे के नाम पर परेशान करने का आरोप मालवीय नगर निवासी राज कुमार वर्मा ने 9 अप्रैल को निवेश मित्र पोर्टल पर 24 केवीए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन के बाद विभागीय कर्मचारी कई दिनों तक उन्हें सर्वे के नाम पर परेशान करते रहे। पीड़ित का आरोप है कि 18 अप्रैल को जेई निलेश सिंह ने उन्हें कार्यालय बुलाया और कनेक्शन जारी करने के बदले 1.5 लाख रुपए मांगे। जब राज कुमार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो जेई ने कथित तौर पर कहा कि इसी रकम में कनेक्शन का चार्ज भी जमा करा दिया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों पर उठे सवाल करीब 10 मिनट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद जेई ने तत्काल कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कर दी। हालांकि, मामले के सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों की ओर से संबंधित जेई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेंट्रल जोन के जीएम रवि अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से भी शानदार कविनगर थाना:पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर बोले- हर फरियादी को AC ऑफिस में बैठने की जगह
    Next Article
    विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक का किया विरोध:भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने साधा निशाना, बताया विश्वासघात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment