Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजलीकर्मियों का थाने पर प्रदर्शन:पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए, बोले- न्याय दो; पावर हाउस में घुसकर महिला ने मारे थे थप्पड़

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पावर हाउस में घुसकर बिजलीकर्मियों को थप्पड़ मारने की घटना के बाद कर्मी आक्रोशित हैं। बुधवार को एक महिला ग्राहक ने विकासनगर सेक्टर-14 पावर हाउस पर बवाल मचाया था। उसने समस्या की शिकायत की तो उससे कर्मियों ने बिजली बिल डिटेल मांग ली थी। इसी पर गुस्साई महिला ने वहां पहुंचकर थप्पड़ मारे थे। उसके बाद आज, शुक्रवार को दर्जनों बिजलीकर्मियों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वे पावर हाउस से हाथों में 'न्याय दो' लिखी तख्तियां लेकर विकासनगर थाने पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। उनका कहना है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? पुलिस ने सख्ती बरती तो लौटे कर्मचारी कर्मचारी थाने के सामने नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सख्ती बरती। इसके बाद कर्मचारियों ने नारा लगाना बंद कर दिया और शांत हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि जिन लोगों ने उनपर हमला किया उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन सिर्फ बिजली विभाग के कर्मचारियों को थाने पर बुलाकर ही पूछताछ की जा रही है। कर्मचारियों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद में मनोबल गिर गया है क्योंकि कोई कार्रवाई नहीं हो रही। महिला फोन काटने पर गुस्सा हो गई थी बुधवार को विकासनगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस का वीडियो सामने आया था। आरोप है कि विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब उनसे कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला भड़क गई। गुस्से में फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद एक लड़के के साथ पावर हाउस पहुंची। कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की। इस दौरान विकासनगर सेक्टर- 14 की रहने वाली महिला ने स्थानीय पावर हाउस स्थित कंट्रोल रूम पर बुधवार दोपहर 2.10 बजे शिकायत की। कहा कि मकान सं-14/115 में बिजली नहीं आ रही है। जब बिजली कर्मचारियों ने उनसे जमा बिल की जानकारी की और कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। दावा- लोगों के साथ मिलकर की पिटाई कुछ देर बाद महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ पावर हाउस पहुंची। वहां घुसते ही उसने बिजली कर्मचारी अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया।बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी हरीश यादव का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारे। डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई है। -------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में महिला ने बिजली कर्मचारियों को मारे थप्पड़, VIDEO : पावर हाउस में जमकर हंगामा; घर की बिजली कटने से नाराज थी लखनऊ में घर की बिजली कटने से नाराज महिला ने पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारे। उसके साथ आए लड़के ने भी जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। घटना बुधवार की विकास नगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जिला पंचायत सदस्य पर जमीन कब्जाने का आरोप:पीड़ित ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई
    Next Article
    मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर अखिलेश का तंज:ऊंचाहार में कहा- सीएम जापान चले जाएंगे तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment