Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बेकाबू कार ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर:डिलीवरी बॉय समेत 3 घायल, ड्राइवर हिरासत में, घायल बोले-नशे में था

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने सात गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरी बॉय समेत तीन लोग घायल हो गए। ड्राइवर नशे की हालत में था और गलियों में तेजी से गाड़ी दौड़ा रहा था। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर में शुक्रवार दोपहर को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज कार अचानक बेकाबू हो गई और सबसे पहले एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इसके बाद किराना सामान ले जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर लगी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक महिला भी चपेट में आकर घायल हो गई। 2 तस्वीरें देखिए… लोगों ने दौड़ाकर ड्राइवर को पकड़ा टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को पकड़ कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। 80 की स्पीड से गाड़ी दौड़ा रहा था घायल तेज बहुत यादव ने बताया- 200 मीटर की सड़क पर ड्राइवर 80 की स्पीड से गाड़ी दौड़ा रहा था। पीछे से मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके साथ ही वो इतनी तेज था कि 7 गाड़ियों को और टक्कर मारी। ड्राइवर शराब के नशे में था। महिला बोली-सड़क किनारे खड़ी थी कुर्सी रोड निवासी मो आरिफ ने बताया- घरेलू सामन लेने के लिए यहियागंज बाजार जा रहे थे। हम आगे चल रहे थे वो पीछे से आया और मेरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। चालक बहुत नशे में था। आयुषी ने बताया- सड़क किनारे खड़ी थी। कार वाला तेज रफ्तार में आया और सीधे टक्कर मार दी। महिला के चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्से में चोट आई है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में पीट-पीटकर पुजारी की हत्या: गांजा बेचने का विरोध किया तो नाली में डुबोया, मंदिर के पीछे 20 फीट गहरे गड्‌ढे में शव फेंका लखनऊ में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका शव मंदिर के पीछे करीब 20 फीट गहरे गड्‌ढे में मिला। माथे पर चोट के निशान थे। गला घोंटा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पहुंचे अभिनेता अजय देवगन:कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन, फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 122 लाभार्थियों को मिले 3.35 करोड़ रुपए:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चेक बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment