Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, अब थमी बरसात:65 घंटे लगातार बरसा पानी, 50 से ज्यादा पेड़ गिरे ; जलभराव और फसलों को नुकसान

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 65 घंटे बाद बारिश थम गई है। इस दौरान बारिश ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। 26 सितंबर को एक दिन में 135.8 मिमी बारिश हुई। यह सितंबर में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश में शामिल है। लगातार बारिश के बीच 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 25 सितंबर का 19 साल में सबसे कम तापमान था। इससे पहले 2007 में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड बारिश का असर शहर से लेकर गांव तक दिखा। कई इलाकों में जलभराव रहा। घरों के किचन और बेडरूम तक पानी पहुंच गया। अंडरपास में कारें फंसकर खराब हुईं। लोगों को पानी के बीच गाड़ियों को धक्का देकर निकालना पड़ा। चार दिन की बारिश में 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के तार गिरे। इससे रास्ते बंद हुए और कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बारिश के दौरान कई पावर हाउसों में ब्लास्ट और फॉल्ट हुए। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। तेज हवाओं से केला और धान की फसलें खेतों में गिर गईं। पकी फसल बर्बाद होने से किसानों को नुकसान हुआ। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान भी गिर गए। बीकेटी के भौली गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज के मौसम की 4 तस्वीरें देखिए… शनिवार को हुई बारिश की 9 तस्वीरें देखिए- …………………….. मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योसेफ कांग की बुक ‘हानेउल माएउम' का लोकार्पण:संत सौरभ के जीवन-दर्शन और वैश्विक सद्भाव का है संगम
    Next Article
    चंदौली पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर:180 टन का वेसल लेकर निकला पचफेड़वा ओवरब्रिज के पास रुका; वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुटी NH की टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment