Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद:रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा, 2 गंभीर घायल

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दुकानदार ने साथी कर्मचारियों के साथ ग्राहक पर हमला कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर ग्राहक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। टेढ़ी पुलिया निवासी सूरज प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया अपने साथी मोहम्मद आमिर के साथ बुधवार रात मुगलई जायका रेस्टोरेंट पर बिरयानी पैक कराने गए थे। इस दौरान बिरयानी के पीस को लेकर उनका रेस्टोरेंट मालिक रिजवान से विवाद हो गया। सूरज ने आपत्ति जताते हुए पीस बदलने की बात कही। जिस पर रिजवान गाली-गलौज करने लगा। 2 तस्वीरें देखिए… लोहे की रॉड उठा ली पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद रिजवान ने लोहे की रॉड उठा ली और अपने साथी जमीर समेत 10-12 कर्मचारियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सूरज के सिर पर रॉड से वार किया। जिससे उनका सिर फट गया, वहीं हाथ पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। गंभीर चोट लगने से सूरज मौके पर ही बेहोश हो गया। वकील को भी जमकर पीटा बीच-बचाव करने पहुंचे वकील देवेन्द्र प्रताप सिंह को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके हाथ पर रॉड मार दी। जिससे वह भी गिर पड़े। घटना में मोहम्मद आमिर भी घायल होकर अचेत हो गए। घटना के बाद सभी घायल थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में लगी आग: सेकंड फ्लोर से कूदी युवती, लपटों से घिरे मासूम सहित 5 लोगों को फायर ब्रिगेड ने बचाया लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में आग लग गई। घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे। जैसे ही आग किचन से कमरों की ओर फैली, घर के लोग जाग गए। इस दौरान 22 साल लड़की दूसरी मंजिल से कूद गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 लोगों को सीढ़ियों से उतारा। इस दौरान मकान धू-धूकर जलता रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर के जंगल में महिला का अधजला शव मिला:पिता ने पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया
    Next Article
    जालौन में सहकारी समिति कर्मचारियों का प्रदर्शन:निलंबित सहायक आयुक्त की बहाली की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment