Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब बिना सहमति नहीं लगेंगे:लोकसभा में ऊर्जा मंत्री का लिखित जवाब, UP में 70 लाख से ज्यादा मीटरों पर उठा सवाल

    1 hour ago

    2

    0

    बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर प्रीपेड लगे या पोस्टपेड ये पूरी तरह से उपभोक्ता की सहमति पर निर्भर है। लोकसभा में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाला खट्‌टर ने लिखित जवाब में स्प्ट किया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के तहत उपभोक्ताओं की सहमति के बाद ही बिजली कंपनियां प्रीपेड मोड में कनेक्शन दे सकती हैं। यदि उपभोक्ता प्रीपेड मोड पर सहमति नहीं देता है तो उसके यहां पोस्टपेड मीटर लगाना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। यूपी में 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घर बिना सहमति लगा दिए प्रीपेड मीटर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 70 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के घर बिना उनकी सहमति के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए गए। यह एक तरह से राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है। परिषद ने मांग की है कि UP पावर कॉरपोरेशन और राज्य सरकार उन सभी उपभोक्ताओं से सहमति लें जिनके मीटर जबरन प्रीपेड मोड में लगाए गए हैं। यदि उपभोक्ताओं की सहमति नहीं है,तो उनके मीटर तुरंत पोस्टपेड मोड में बदलें जाएं। केंद्रीय मंत्री के लिखित जवाब की मुख्य बातें: उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि जब भी बिजली विभाग उनके घर स्मार्ट मीटर लगाने जाए, तो वे तुरंत लिखित में बताएं कि उन्हें पोस्टपेड चाहिए या प्रीपेड। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का हवाला देकर अपनी पसंद दर्ज कराएं, ताकि कोई भी जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर न लगा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या डोनाल्ड ट्रंप ने 20 मिनट तक दुनिया के सामने अपनी जीत का नैरेटिव रखा?
    Next Article
    SGPGI में टारगेटेड एनेस्थीसिया से हो रही क्रिटिकल सर्जरी:100 से ज्यादा ऑपरेशन, हार्ट-लंग्स के गंभीर मरीज जल्द से हो रहे रिकवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment