Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पर गोमती महाआरती:झूलेलाल वाटिका तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने की आराधना

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर शुक्रवार को बैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘सनातन महासभा’ की ओर से यहां 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गोमती की आराधना की और सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आनंद नारायण और सेंट्रल बार के कोषाध्यक्ष एडवोकेट दीपक सिंह के सानिध्य में हुआ। सात भव्य मंचों से एक साथ शंखनाद और मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सात आचार्यों द्वारा विधि-विधान से की गई माँ गोमती की महाआरती ने तट को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर ‘सद्भाव यज्ञ’ का आयोजन आरती के बाद जब 251 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, तो गोमती तट का नजारा दीपावली जैसा जगमगा उठा। इससे पहले भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर ‘सद्भाव यज्ञ’ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। जाति मुक्त सनातन भारत’ का संकल्प लिया महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने युवाओं को ‘नशा मुक्त प्रदेश’ बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करती है, इसलिए ‘जाति मुक्त सनातन भारत’ का संकल्प लिया गया है। आचार्यों के सानिध्य में परिवारों ने करीब दो घंटे तक पूजन कर लोककल्याण और पारिवारिक समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों को गंगाजल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया।भजन गायिकाओं शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के सुमधुर भजनों ने माहौल को और अधिक भावनात्मक बना दिया। इस दौरान एडवोकेट दीपक सिंह, रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पर महाआरती:गोमती तट पर 11 वैदिक आचार्य ने कराया पूजन
    Next Article
    सहारनपुर में टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग:लाखों का सामान राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment