Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चाइनीज मांझा पीड़ित परिवार से मिले अजय राय:बोले- CM योगी ने कहा था हत्या की FIR होगी, कितने मुकदमे दर्ज किए

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने चाइनीज मांझे से जान गंवाने वाले मोहम्मद शोएब के परिजनों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि चाइनीज मांझे से यदि किसी की मौत होती है तो संबंधित लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लेकिन अब तक न तो ठोस कार्रवाई दिखी और न ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे हादसों के बाद जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा- प्रदेश में किसान, महिला, व्यापारी और आम आदमी सभी परेशान हैं, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। प्रदेश में किसान, महिला और व्यापारी विरोधी माहौल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में किसान विरोधी, महिला विरोधी और व्यापारी विरोधी वातावरण बन गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बड़े काम बाहर के लोगों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को वेतन देने में भी संघर्ष कर रही है। अगर शराब की बिक्री से राजस्व न आए तो सरकार के लिए वित्तीय प्रबंधन मुश्किल हो जाए। “मनरेगा कमजोर की जा रही, 75 जिलों में पूरी की यात्रा” अजय राय ने कहा- मनरेगा गरीबों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच था, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इसे कमजोर करने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलने के साथ-साथ उसकी मूल भावना भी खत्म कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के 75 जिलों में यात्रा पूरी की है। 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मनरेगा से जुड़े बदलावों को वापस लिया जाए और मूल कानून को बहाल किया जाए। शंकराचार्य मुद्दे पर मुख्यमंत्री को दी चुनौती अजय राय ने मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में शंकराचार्य को लेकर उठाए गए सवालों की निंदा की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की नियुक्ति किसी मुख्यमंत्री द्वारा नहीं की जाती, बल्कि परंपरा और धार्मिक व्यवस्था के तहत होती है। उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा अविमुक्तेश्वरानंद की नियुक्ति का हवाला देते हुए कहा कि यह धार्मिक परंपरा का विषय है, राजनीतिक हस्तक्षेप का नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने का जो वीडियो सामने आया है, यदि वह एआई जनरेटेड साबित हो जाए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। धार्मिक संस्थाओं में हस्तक्षेप बंद करे सरकार अजय राय ने कहा- गोरखनाथ पीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ की नियुक्ति भी गुरु परंपरा के तहत हुई है। ऐसे में धार्मिक नियुक्तियों पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजनों और जमीन आवंटन को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान मसूद से खड़गे बोले-उसको UP में घुसने मत दो:हैदराबाद वाला आया तो हमें खत्म करके जाएगा; क्या ओवैसी की तरफ इशारा है?
    Next Article
    मोबाइल गिरने पर चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, मौत:गेट पर खड़े होकर चला रहा था फोन, पढ़ाई के लिए जा रहा था पानीपत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment