Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल गिरने पर चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, मौत:गेट पर खड़े होकर चला रहा था फोन, पढ़ाई के लिए जा रहा था पानीपत

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल क्षेत्र में 21 वर्षीय छात्र की जान चली गई। बाराबंकी निवासी गुलशन आम्रपाली ट्रेन से पानीपत आंखों से संबंधित डिप्लोमा की पढ़ाई करने जा रहा था। ट्रेन के गेट पर खड़े रहने के दौरान उसका मोबाइल नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगोपाल मृतक के मौसेरे भाई के अनुसार गुलशन पानीपत में ऑप्टोमेट्री का डिप्लोमा कर रहा था। वह अपने घर बाराबंकी से ट्रेन के माध्यम से बीती शुक्रवार को इटावा होते हुए पानीपत जा रहा था। सफर के दौरान रात्रि करीब 10 बजे वह बोगी के गेट पर खड़ा था। मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक उसका मोबाइल हाथ से छूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। उसके पिता किसान है और गुलशन घर में सबसे बड़ा था एक छोटा भाई और बहन है। रफ्तार का अंदाजा नहीं लगा पाया बताया गया कि रात्रि का समय होने के कारण उसे लगा कि ट्रेन की गति धीमी है। इसी गलतफहमी में वह मोबाइल उठाने के लिए चलती ट्रेन से कूद पड़ा। नीचे गिरते ही उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हादसा इकदिल रेलवे स्टेशन के पास नई दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक पर हुआ। इकदिल थाना प्रभारी ने दी जानकारी इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। युवक बाराबंकी जिले का निवासी था। सूचना मिलते ही परिवार के लोग इटावा पहुंचे और घर में मातम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा पीड़ित परिवार से मिले अजय राय:बोले- CM योगी ने कहा था हत्या की FIR होगी, कितने मुकदमे दर्ज किए
    Next Article
    बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे पर चलाया सर्च अभियान:मुरादाबाद में 25 टीमें सक्रिय, पार्कों-बाजारों का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment