Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चाइनीज मांझा से युवक की गर्दन-कान कटा:बेकाबू होकर गिरी बाइक, पैर टूटा; पत्नी और बच्ची भी घायल

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल पर बाइक सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। कान लगभग अलग हो गया। बाइक सहित गिरने से उसका पैर भी टूट गया। उसकी पत्नी और बच्ची भी घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, केशव नगर की तरफ से एक युवक पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर कॉपी-किताब लेने निकला था। खरीदारी के बाद वे घर की ओर लौट रहे थे। अलीगंज-पुरनिया पुल पर पहुंचते ही अचानक उसके गले में मांझा उलझ गया। देखिए 3 तस्वीरें… बिजली के खंभे से टकराई बाइक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझे की चपेट में आते ही युवक की गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। उसका एक कान लगभग अलग हो गया। हादसे के बाद बाइक बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इससे युवक, उसकी पत्नी और बच्ची गिर गए। युवक का पैर टूट गया। पत्नी व बच्ची को भी काफी चोट आई। गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आया, वरना और बड़ा हादसा हो जाता। दंपती और बच्ची सड़क पर तड़पते रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद पति-पत्नी और उनकी बच्ची सड़क पर ही गिरकर तड़पते रहे। इसके बाद कुछ राहगीरों ने रूककर उनकी मदद की। गमछा बांधकर गर्दन का खून रोकने की कोशिश की। ई-रिक्शा रोकर तीनों को अस्पताल भेजा। किसी राहगीर ने पुलिस को भी कॉल करके घटना की जानकारी दी। कई अन्य लोग भी चाइनीज मांझे की चपेट में आ चुके हैं प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल के मुताबिक, हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों की भरसक मदद की। बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। बताया गया कि इस पुल पर पहले भी चाइनीज मांझे की चपेट में कई अन्य राहगीर आ चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग:एक महिला झुलसी, सारा सामना जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद पाया काबू
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:9 दिन चलेगी देवी आराधना, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment