Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:9 दिन चलेगी देवी आराधना, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

    13 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है। यह हिंदू नववर्ष के साथ शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। पंडित जितेंद्र कुमार पाठक के अनुसार, इस वर्ष कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 48 मिनट के बाद है। श्रद्धालु इस दिन से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना शुरू करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीला रंग धारण करना शुभ माना जाता है, जो सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं, पूरे नवरात्रि के दौरान काले रंग के वस्त्रों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे नकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसे हिंदू नववर्ष का पहला दिन भी माना जाता है। इसी पावन तिथि से नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री—की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष अष्टमी और नवमी व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा, जबकि महानिशा पूजा 25 मार्च को होगी। नवरात्रि की पूर्णाहुति 27 मार्च को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से पहले हवन के साथ की जाएगी, जिसके बाद व्रत का पारण होगा। इस बार विक्रम संवत 2083 को 'रौद्र संवत्सर' के रूप में मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल माने गए हैं। इसके प्रभाव से धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल की संभावना भी जताई जा रही है। पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालु उपवास, पूजा और भक्ति के माध्यम से देवी शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा से युवक की गर्दन-कान कटा:बेकाबू होकर गिरी बाइक, पैर टूटा; पत्नी और बच्ची भी घायल
    Next Article
    प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे-जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा:कासगंज में विश्वकर्मा, कन्या जन्मोत्सव योजना के लाभार्थियों को किट वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment