Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चौकीदार को 15 बार चाकू मारे:खून से लथपथ भागने लगा, 400 मीटर बाद खेत में गिरा; 3 पॉइंट में हत्या की वजह

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महिगवां में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार सतीश यादव (25) को 15 बार चाकू मारा गया। हमलावरों ने छत पर सो रहे सतीश के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल सतीश छत से नीचे खेत में गिरे। यहां से उठने के बाद लगभग 400 मीटर तक भागने के बाद खेत में गिर पड़े। यह वारदात गनेशपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। गांव के एक व्यक्ति ने सतीश को घायल अवस्था में देखा और उनके पिता को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। महिगवां पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सतीश को इलाज के लिए केजीएमयू भेजा, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस अब 3 पॉइंट पर हत्या की वजह खोज रही है। पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा पुलिस इस मामले में तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सतीश का गांव की एक शादीशुदा महिला से संपर्क था और उनसे लगातार बातचीत होती थी। घटना के बाद से उस महिला का फोन बंद आ रहा है और पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, पुलिस सतीश के ननिहाल की जमीन बेचने से जुड़े मामले की भी जांच कर रही है। सतीश के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सतीश ने पांच दिन पहले ही इस निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी शुरू की थी। 3 पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस सतीश की हत्या की वजह तलाशने के लिए पुलिस 3 प्रमुख पहलुओं पर जांच कर रही है। पहला- महिला से बातचीत का एंगल: पुलिस के मुताबिक सतीश गांव की ही एक महिला से लगातार बातचीत करता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही महिला का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए इस पहलू की जांच कर रही है। सतीश और महिला का पति आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है। दूसरा- पुराने विवाद की जांच: पुलिस सतीश के करीब छह महीने पहले हुए विवाद को भी हत्या से जोड़कर देख रही है। उसका गांव के ही धीरज और सुनील से विवाद हुआ था। इस मामले में सतीश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में तीनों के बीच बातचीत होने लगी थी। सतीश के भाई शिवम के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले भी इन लोगों से सतीश का विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को भी जांच में शामिल कर रही है। तीसरा- परिवार से जुड़े विवाद की भी जांच: पुलिस को सतीश के पारिवारिक विवादों की जानकारी भी मिली है। परिजनों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसने ननिहाल की जमीन भी बेच दी थी और परिवार के लोगों से अक्सर विवाद व मारपीट करता था। इसी कारण पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलू को भी जांच रही है। दो दिन पहले दौड़ाकर दी थी धमकी मृतक के छोटे भाई शिवम यादव ने बताया कि सतीश का गांव के ही सुनील और धीरज से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शिवम के मुताबिक, दो दिन पहले दोनों ने सतीश को दौड़ाया था और उसे देख लेने की धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि पुराने विवाद के चलते ही सतीश की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शिवम ने बताया कि रात करीब 1 बजे परिवार को सूचना मिली कि सतीश की हत्या कर दी गई है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सतीश प्लॉट पर सोने के लिए गया था, जहां उस पर हमला किया गया। खुलासे के लिए कई टीम बनाई गई मृतक सतीश यादव की हत्या के खुलासे के लिए कई पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। साथ ही पुलिस ने क्षेत्रीय मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस को गांव में लगाया गया है। ताकि घटना का जल्द खुलासा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सई नदी का जलस्तर चौथे दिन बढ़ा:बेल्हा देवी धाम के कछार में मकानों तक पहुंचा पानी, निगरानी जारी
    Next Article
    दिबियापुर की मेघना आर्या ने पीएचडी उपाधि हासिल की:बाबासाहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में शोध पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment