Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिबियापुर की मेघना आर्या ने पीएचडी उपाधि हासिल की:बाबासाहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में शोध पूरा

    3 hours ago

    1

    0

    दिबियापुर की मेघना आर्या ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। यह उपलब्धि उन्होंने वर्ष 2024 में बायोटेक्नोलॉजी विषय में शोध पूरा करके हासिल की। मेघना आर्या दिबियापुर के गुंजन रोड निवासी एवं वर्तमान में आगरा में तैनात डॉ. विनीत व्यास की भांजी हैं। वह कर्नल अरुण कुमार की पुत्री हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के बायोसाइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी विद्यापीठ के बायोटेक्नोलॉजी विभाग से अपनी पीएचडी पूरी की। उनके शोध का विषय "भारत के भू-तापीय झरनों में सेल्यूलोज को विघटित करने वाले एंजाइमों का अन्वेषणात्मक विश्लेषण" रहा। इस शोध के तहत उन्होंने भारत के भू-तापीय झरनों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों और एंजाइमों का अध्ययन किया, जो सेल्यूलोज के विघटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शोध जैव प्रौद्योगिकी और पर्यावरणीय अनुसंधान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें सेल्यूलोज के विघटन से संबंधित नए वैज्ञानिक पहलुओं को उजागर किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा उनकी पीएचडी उपाधि का प्रमाण पत्र 29 अगस्त को कुलपति द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेघना आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और शोध कार्य में मार्गदर्शन देने वाले सभी लोगों को दिया। मेघना की इस उपलब्धि की सूचना मिलने पर दिबियापुर स्थित उनके मामा डॉ. विनीत व्यास सहित परिवार के सदस्यों और परिचितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेघना के परिश्रम और लगन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चौकीदार को 15 बार चाकू मारे:खून से लथपथ भागने लगा, 400 मीटर बाद खेत में गिरा; 3 पॉइंट में हत्या की वजह
    Next Article
    फतेहपुर में पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत:घर में हुआ हादसा, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment