Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना:शादी में गए परिवारों के घर चोरी, बच्चों के गुल्लक तक उठा ले गए चोर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ मड़ियांव थानाक्षेत्र में आईआईएम रोड स्थित द्वारिका पुरी कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी पार कर दी। परिवार शादी समारोह में शामिल होने फतेहपुर गया था। लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। वहीं बीबीडी इलाके में शादी में गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से कीमती सामान लेकर गायब हो गए। द्वारिका पुरी कॉलोनी, निकट झुमका ज्वैलर्स, आईआईएम रोड निवासी शिवम् मिश्र 8 फरवरी को सुबह करीब 8:30 बजे फतेहपुर मलवां में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 10 फरवरी को शाम करीब 4:30 बजे जब वह वापस घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी लोहे की अलमारी टूटी थी और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी उठा ले गए। चोरी हुए सामान में एक पाजेब (करीब 300 ग्राम), दो लेडीज अंगूठी, दो जेंट्स अंगूठी, दो बच्चों की अंगूठी, दो लेडीज चेन, एक मंगलसूत्र, एक टाइटन घड़ी, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया, 12 चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 70 हजार रुपए और लेडीज पर्स भी ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं जुग्गौर चिनहट निवासी विपिन कुमार वर्मा अपने पैतृक घर हरैया बस्ती 8 फरवरी को सुबह गए थे। 10 फरवरी को शाम लगभग 7.30 बजे जब घर वापस आए तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखा लगभग 35 हजार नगद एवं आलमारी का लाकर तोडकर उसमे रखी ज्वैलरी को गायब थी। जिसकी कीमत लगभग 1 से 1.50 लाख रुपए के बीच थी। इसके अलावा दूसरे मकान नंबर 99A का भी ताला तोडकर 1 लैपटाप, 1 टैबलेट, 1 मोबाइल, 1 लाकेट, अंगूठी कान का टप्श भी ताला तोड़कर ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज होटल- ब्रम्हाबाबा मंदिर ज़मीन का विवाद सामने आया:पुलिस ने ज़मीन का सीमांकन किया, चूने से स्पष्ट सीमा तय की
    Next Article
    रेलवे ट्रैक के पास महिला की न्यूड बॉडी मिली:बागपत में आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment