Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ट्रैक के पास महिला की न्यूड बॉडी मिली:बागपत में आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का न्यूड शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में टटीरी-महनवा मार्ग का है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को जल्द घटना का खुलासा करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। वह अपने मायके गई हुई थी और वहां से लौटते समय लापता हो गई थी। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना:शादी में गए परिवारों के घर चोरी, बच्चों के गुल्लक तक उठा ले गए चोर
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम का इंस्पेक्टर लापता:गुडंबा थाने में परिजनों ने शिकायत दी, अधिकारी बोले- आरोप गलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment