Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्रा को पुलिस ने गाड़ी से सेंटर पहुंचाया:32,761 परीक्षार्थियों ने दिया NEET, बोले- पिछली बार का पेपर अच्छा था

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज 72 केंद्रों पर NEET-UG का री-एग्जाम हुआ। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछली बार का पेपर ज्यादा अच्छा हुआ था। इस बार बायोलॉजी का पार्ट आसान और केमिस्ट्री का टफ था। लखनऊ में 75 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 35594 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। उनमें से 32761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर 50 मीटर तक पार्किंग या गार्जियन के खड़े होने पर पाबंदी रही। हर परीक्षा केंद्र के अंदर-बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। गोमतीनगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा पहुंची तो पता चला कि उसका सेंटर गोमतीनगर में ही जीजीआईसी में है। करीब 7 मिनट गेट बंद होने में बचे थे। पुलिसकर्मियों ने उस छात्रा को अपनी कार से सही परीक्षा केंद्र पर समय रहते पहुंचा दिया। NTA ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए थे। 5 तस्वीरें देखिए- री-एग्जाम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग मामा ने पोर्न देखकर मासूम भांजी से रेप किया:गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा तो रोने लगा, फोन में मिले 50 अश्लील VIDEO
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में अस्पताल से लौट रहे युवक को थार ने उड़ाया, 50 फीट उछलकर गिरा; मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment