Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग मामा ने पोर्न देखकर मासूम भांजी से रेप किया:गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा तो रोने लगा, फोन में मिले 50 अश्लील VIDEO

    1 day ago

    2

    0

    ‘मैं रात में मोबाइल पर पोर्न देख रहा था। फिर में रात करीब 12 बजे उठा। मैं बहन के पास पहुंचा, उसके बगल में सो रही मासूम भांजी को उठाकर घर से निकल गया। लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसका रेप किया। वह खून से लथपथ हो गई तो डरकर भाग गया।’ ये कबूलनामा है 12 साल के आरोपी मामा का, जिसने गोरखपुर में शुक्रवार रात 9 महीने की भांजी के साथ रेप किया था। शनिवार सुबह बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिली थी। वह दर्द से कराह रही थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ब्लीडिंग न रुकने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कस्टडी में उसने हाथ जोड़कर पुलिस से कहा- साहब, गलती हो गई। फिर फूट-फूटकर रोने लगा। जांच में उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- आरोपी बोला- खून देखकर डर गया था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं तीन दिन पहले चंडीगढ़ से अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार रात मैंने अपने बहनोई के साथ शराब पी। इसके बाद मैं सोने चला गया। नींद नहीं आ रही थी तो मैं अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने लगा। करीब 12 बजे अपनी भांजी को उठा ले गया। चीख न निकले, इसलिए मुंह दबा दिया। रेप के बाद घर आकर चुपचाप सो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल पर 50 से अधिक पोर्न वीडियो मिले हैं। इसके अलावा उसने 100 से अधिक पोर्न साइटों को सर्च किया था। वह पोर्न फिल्मों का एडिक्ट है। वह हर रोज ऐसी मूवी देखता है। इसके अलावा वह शराब भी पीता है। इस बात को आरोपी ने खुद स्वीकार किया है। SP बोले- आरोपी को पकड़ लिया गया है एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके नाबालिग मामा को हिरासत में लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि नशे की हालत में उसने ये गंदा काम किया है। उसके फोन से आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- 'यूपी की सड़कें हेमा-ऐश्वर्या नहीं, केशव के गाल जैसी खुरदरी':करणी सेना प्रमुख बोले- राम मंदिर में बड़ा घोटाला, चोरी को दबाया जा रहा 'अलीगढ़ में जिस तरह से विकास होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। उसके जिम्मेदार यहां के चुने हुए विधायक, सांसद और मंत्री हैं। पहले मुझे यहां आने में 2 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब 4 घंटे लगते हैं। इसकी वजह खराब सड़कें हैं। ये बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, कहते हैं कि नितिन गड़करी जी ने बहुत काम किया, सड़कें बहुत सुंदर बनवाई हैं। हमें भी कई बार लगने लगा था कि ऐश्वर्या राय और हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़कें चिकनी हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर में रोज का चढ़ावा 1 लाख से कम हुआ:पहले दानपेटियों से ₹12 लाख तक निकलते थे; श्रद्धालु बोले-दान चोरी से दुख, ऑनलाइन करना बेहतर
    Next Article
    लखनऊ में छात्रा को पुलिस ने गाड़ी से सेंटर पहुंचाया:32,761 परीक्षार्थियों ने दिया NEET, बोले- पिछली बार का पेपर अच्छा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment