Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्रा से हॉस्टल में मारपीट:चाकू से हमले का प्रयास, युवक के कहने पर की घटना

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में हॉस्टल के अंदर घुसकर ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ मारपीट की गई। एक युवक के कहने पर तीन लड़कियों ने कमरे में घुसकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली छात्रा मां वैष्णवी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता का कहना है कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे आकृति दूबे नाम की युवती दो अन्य लड़कियों सिमरन सिंह और आरुसी सिंह के साथ उसके कमरे में पहुंची। तीनों ने छात्रा को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा पर चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया गया। जिससे छात्रा को चोटें आईं। छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर घसीटा और नीचे रिसेप्शन तक ले जाकर सबके सामने मारपीट की। छात्रा का कहना है घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अश्लील मैसेज भेजने के विरोध में मारपीट छात्रा का आरोप है कि जौनपुर निवासी निहाल ठाकुर नाम का युवक उसे पहले से अश्लील मैसेज करता था। जिसका छात्रा ने विरोध किया था। उसी ने इन लड़कियों को उस पर हमला करने के लिए भेजा। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 2 लाख रिश्वत लेते फैमिली प्लानिंग मैनेजर गिरफ्तार:हाथ जोड़कर कहता रहा छोड़ दो भाई... अधिकारी बोले- ले चलो साले को
    Next Article
    दशरथ महल के रामकथा के साथ श्रीरामजन्मोत्सव आरंभ:महंत देवेंद्रप्रसादचार्य बोले-नवमी को दोपहर ठीक 12 बजे होगा रामलला का जन्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment