Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डंडा और झंडा लेकर NSUI का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, बोले- मनमानी नहीं चलेगी

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर कूच का समाचार मिलते ही NSUI कार्यकर्ता एक्टिव हो गए। हाथों में डंडा और तिरंगा झंडा लेकर कार्यालय के बाहर आए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहीं “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरेंडर है” जैसे नारे लगाए। इससे माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में आगे बढ़े। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक नारेबाजी होती रही। 2 तस्वीरें देखिए… भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ंत की आशंका सूत्रों के मुताबिक, जब यह सूचना मिली कि भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं, तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने हाथों में लाठियां लेकर कार्यालय के बाहर डटे रहे। हालांकि आमना-सामना होने से पहले ही NSUI कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता के चलते स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है। फिलहाल पूरे इलाके में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में यूपी बोर्ड परीक्षा, 373 परीक्षार्थी अनुपस्थित:चौथे दिन हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुईं
    Next Article
    हाथरस में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:यूथ कांग्रेस के AI समिट प्रदर्शन के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन, नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment