Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:यूथ कांग्रेस के AI समिट प्रदर्शन के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन, नारेबाजी

    19 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन 20 फरवरी को दिल्ली में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित AI समिट 2026 में किए गए कथित 'शर्मनाक प्रदर्शन' के विरोध में किया गया। भाजयुमो के पदाधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने शहर के बागमूला चौराहे पर यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन का नेतृत्व भाजयुमो की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु गौतम ने किया, जबकि ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपाइयों का कहना था कि यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में AI समिट जैसे वैश्विक मंच पर जो प्रदर्शन किया, वह शर्मनाक है। इसी के विरोध में उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.. इस अवसर पर अनुराग अग्निहोत्री,एडवोकेट ऋतु गौतम, ज़िला मंत्री भाजपा संध्या आर्य, ज़िला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, रजत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, ज़िला उपाध्याय नवनीत गौतम, पूर्व विस्तारक सौरभ शर्मा, ज़िला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मण्डल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा, विमल वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डंडा और झंडा लेकर NSUI का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, बोले- मनमानी नहीं चलेगी
    Next Article
    बैंक लोन दिलाने के नाम पर की ठगी:आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार नकद और मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment