Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान ने यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 लागू करने की मांग की

    14 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संस्थान ने यूजीसी/प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन एक्ट 2026 को लागू करने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा गया। संस्थान ने बताया कि वे यूजीसी/प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन एक्ट 2026 को लागू करने का समर्थन करते हैं। इस कानून का उद्देश्य कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जाति, लिंग, धर्म या किसी अन्य आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है। इसका मुख्य लक्ष्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों पर हो रहे भेदभाव और अत्याचार को रोकना है। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 13 जनवरी 2026 को पारित अधिसूचना को लागू करने पर जोर दिया। यह अधिसूचना SC, ST, OBC, विकलांग और महिलाओं के लिए समता और संवर्धन से संबंधित है। उनका कहना था कि यह कानून इन वर्गों के साथ हो रहे भेदभाव को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि यह कानून आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगा। यह कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जाति, लिंग और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने में सहायक होगा। इसके अतिरिक्त, यह SC, ST और OBC छात्रों व अध्यापकों पर होने वाले भेदभाव और अत्याचार को रोकने तथा ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को दंडित करने में भी मदद करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉगी पर डाला तेजाब, हड्डी दिखने लगी:इसी हफ्ते पैदा हुए थे 6 पिल्ले, अब दूध के लिए विलख रहे; पशुप्रेमी करा रहे इलाज
    Next Article
    कांग्रेस का मनरेगा को कमजोर करने का आरोप:17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment