Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन:छात्रों ने बैरिकेडिंग धकेली, पुलिस से धक्का-मुक्की; 4 शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे के लिए नारेबाजी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने इन नेताओं के खिलाफ शर्म करो-शर्म करो के नारे लगाए। उनका कहना था कि जहां भी गैर-एनडीए सरकारें हैं, उन राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के नेता पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड में पेपर लीक पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यही लोग जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साथ दे रहे थे। इन नेताओं को अपनी पार्टी या गठबंधन के शिक्षामंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए। छात्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के गेट से सड़क पर निकलने लगे तो पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें पकड़ते हुए विश्वविद्यालय अंदर ही रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने बैरिकेडिंग भी धकेल दी। छात्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 (आजाद द्वार) पर दोपहर 12 बजे इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे थे। 5 तस्वीरें देखिए- प्रदर्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोद में बेटा-बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां:बेटा 2 साल, बेटी 4 साल की थी; ललितपुर में पति रोज पीटता था
    Next Article
    दादा-दादी, नाती-पोते को ट्रक ने रौंदा, चारों की मौत:संतकबीर नगर में घर के बाहर बैठे थे, 60 की स्पीड में ट्रक कुचलता चला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment