Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादा-दादी, नाती-पोते को ट्रक ने रौंदा, चारों की मौत:संतकबीर नगर में घर के बाहर बैठे थे, 60 की स्पीड में ट्रक कुचलता चला गया

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के संतकबीरनगर में सोमवार सुबह एक परिवार के 4 लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। ये सभी घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया। चारपाई पर बैठे दादा-दादी, नाती और पोते को रौंदता हुआ घर में घुस गया। ट्रक की रफ्तार करीब 60 किमी थी। ऐसे में किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर दबे हुए शवों को बाहर निकाला। हादसा सुबह 5:30 बजे बस्ती-खलीलाबाद हाइवे पर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर हुआ । इसमें लालजी (62), उनकी पत्नी ज्ञानमती (60), पोते आदर्श (12) और नाती सत्यम (6) की मौत हो गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। हादसे की 2 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे के पास हाईवे के किनारे लालजी पुत्र गनपत का दो कमरे का मकान है। मकान में आगे की ओर टीनशेड लगा रखा है। परिवार में पत्नी ज्ञानमती के अलावा बेटा अनिल, बहू लक्ष्मी और पोता आदर्श था। बड़ी बेटी प्रेमलता की शादी राजेश निवासी पकरी आराजी, थाना दुधारा के साथ हुई है। अनिल शहर में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल की गाड़ी चलाते हैं। लालजी लंबे समय पैरालाइज हैं। वो चल फिर नहीं सकते। लिहाजा टीनशेड के नीचे चारपाई पर ही लेटे रहते थे। रविवार की शाम को उनकी बेटी प्रेमलता उन्हें देखने अपने बेटे सत्यम के साथ पहुंची थी। प्रेमलता ने रोते हुए बताया- सुबह मम्मी-पापा चारपाई पर बैठे थे। अंदर कमरे में सो रहा भतीजा आदर्श और बेटा सत्यम भी उठकर बाहर आ गया। दोनों मेरा चारपाई पर लेटकर मोबाइल देखने लगे। इस बीच ट्रक ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ, कोतवाल और ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। ट्रक को क्रेन से निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। ट्रक मुरादाबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है। परिवार बोला- लाश के बदले लाश चाहिए प्रेमलता ने बताया- मैं घर के पास ही हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। तभी हादसा हो गया। पापा की शव के टुकड़े जमीन से चिपक गए। ट्रक ड्राइवर नशे में था। सुबह-सुबह शराब पीकर कौन गाड़ी चलाता है। उसने मेरे परिवार को मारा है। वो हत्यारा है। मुझे मेरे बच्चों की लाश के बदले उसकी लाश चाहिए। गाड़ी के मालिक को मौके पर बुलाया जाए। -------------------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर इन्वेस्टिगेशन: आप आटा खा रहे हैं या सफेद पत्थर:यूपी की फैक्ट्रियों में गेहूं के साथ पत्थर की पिसाई, मजदूर बनकर रिपोर्टर का खुलासा ‘ये सफेद पत्थर का चूरा है, इसे आटे में मिलाते हैं, जिससे ज्यादा मुनाफा हो। आने वाले समय में यह लोगों को इतनी बीमारियां करेगा कि डॉक्टर भी कहने लगेंगे- भाई तेरा इलाज नहीं है।’ यह कहना है आगरा के पास आटा फैक्ट्री में काम करने वाले ऑपरेटर सोनू कुमार का। वह बताता है कि फैक्ट्री मालिक ज्यादा मुनाफे के लिए आटे में सफेद पत्थर का चूरा मिलाते हैं। ये मिलावटी आटा देशभर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक रहा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन:छात्रों ने बैरिकेडिंग धकेली, पुलिस से धक्का-मुक्की; 4 शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे के लिए नारेबाजी
    Next Article
    पशुधन मंत्री ने 14 नई गौशालाओं का किया लोकार्पण:धर्मपाल सिंह बोले- हर गौवंश पर अब 50 रुपये प्रतिदिन खर्च, प्रदेश में 12 लाख गोवंश की हो रही देखभाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment