Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ड्राई डे का अलर्ट:लगातार दूसरे दिन वार्म नाइट; पारा सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक हुआ, गर्मी बढ़ेगी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वार्म नाइट का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन रात में अधिक गर्मी पड़ी। सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज चटक धूप निकली है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रहा। यह सामान्य की तुलना में 3.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान रात के समय में 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। इसके कारण वार्म नाइट की स्थिति बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी रही। न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के साथ आगामी 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसमें तापमान सामान्य से काफ़ी अधिक बना रहने से मौसम गर्म रहेगा। वहीं, 1 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा, लेकिन अब न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री तक पहुंच गया है। मार्च के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल मई में लू की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है। यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, धुआं भरा; डिप्टी CM बोले- आपकी दुआओं ने बचाया
    Next Article
    कन्नौज में होली मिलन समारोह आयोजित:मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली, अन्नू अवस्थी ने गुदगुदाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment