Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में DCM में घुसी कार, 4 घायल:पिचकी कार में फंसा ड्राइवर, पुलिस ने क्रेन की मदद से निकाला

    18 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के काकोरी में रविवार को किसान पथ पर तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। जो आगरा से लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 3 तस्वीरें देखिए… मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला बंथरा के भटगांव के रहने वाले उजैफा अपने चार दोस्तों फैसल, नूर, जीशान और लाल के साथ कार से आगरा से वापस भटगांव जा रहे थे। काकोरी के उदित खेड़ा गांव के पास शहीद पथ आउटर रिंग रोड पर कार पीछे से DCM में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक इसमें फंस गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। तेज रफ्तार से हुआ हादसा दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें बहू ने 3 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश: लखनऊ में प्रेमी संग सास का गला दबाकर निकाले जेवर, लूट दिखाने का था प्लान लखनऊ के महानगर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 22 मार्च को पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी (किराए) को जेल भेज दिया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3 दिन पहले हत्या की साजिश रची थी। हत्या को लूट दिखाने का प्लान बनाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में केस खत्म कराने को टॉवर पर चढ़ा पिता:बेटे पर छेड़छाड़ का है आरोप, पुलिस के समझाने पर नीचे उतरा
    Next Article
    गोरखपुर में बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:दुबई से घर लौट रहा था युवक, पुलिस ने कार समेत आरोपी को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment