Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील से मारपीट:पार्किंग के विवाद गार्ड से हुआ झगड़ा, डंडे से सिर पर किया वार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में भर्ती दोस्त की मां को देखने आए एक अधिवक्ता का वाहन पार्किंग को लेकर निजी गार्डों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अधिवक्ता का सिर फूट गया। पीड़ित ने लूट और मारपीट का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। न्यू हैदरगंज निवासी आदर्श सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम वह एरा हॉस्पिटल में भर्ती अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने पहुंचे थे। उनके साथ शुभम और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पार्क करने को लेकर उनका अस्पताल के निजी गार्ड से विवाद हो गया। 3 तस्वीरें देखिए… पीड़ित का आरोप है कि गार्ड ने उनसे बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली और हाथापाई पर उतर आया। बीच-बचाव करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि करीब 30 गार्डों ने मिलकर पीड़ित और उसके साथियों को पीटा और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे आदर्श सिंह का सिर फूट गया। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि हमलावर गार्डों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अधिवक्ता पक्ष से तहरीर मिली है। मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में लैया चना विक्रेता की मौत:ठेला लेकर वापस जाते समय कार ने मारी टक्कर, बोनट पर लेकर 1 किलोमीटर तक दौड़ता रहा
    Next Article
    सलमान आगा और माइक हेसन की बहस का वीडियो हुआ वायरल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी टीम के कल्चर पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment