Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फिल्म अस्सी का प्रीमियर:निर्देशक अनुभव सिन्हा बोले धड़कन रुकी हुई है, लोगों को पसंद आए फिल्म

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड स्थित वेव मॉल में फिल्म अस्सी का प्रीमियर हुआ। इसमें फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा के साथ में। स्टार कास्ट भी पहुंची। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने कहा कि फिलहाल धड़कन बढ़ी हुई है। लोगों को यह फिल्म पसंद आए। हम लोगों ने पूरी टीम के साथ में मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन के एक हिस्से की शुरुआत लखनऊ से हुई है। इसमें मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15 जैसी फ़िल्म लखनऊ में बनी है। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने स्टार कास्ट के साथ में सेल्फी भी ली है। फिल्म शुरुआत से ही झंकझोर देती है कहानी की शुरुआत एक झंकझोर देने वाले दृश्य से होती है। एक महिला अर्धनग्न, क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंकी हुई मिलती है। आगे पता चलता है कि वह पेशे से टीचर परिमा (कनी कुसुरुति) है, जो अपने पति विनय (मोहम्मद जीशान अय्यूब) और बेटे के साथ एक सामान्य और खुशहाल जिंदगी जी रही होती है। लेकिन एक रात दोस्त की सेंड-ऑफ पार्टी से लौटते वक्त मेट्रो स्टेशन के बाहर पांच लड़के उसे जबरन गाड़ी में उठा लेते हैं और चलती कार में बारी-बारी से उसका बलात्कार कर अधमरी हालत में पटरियों पर फेंक देते हैं। एक अजनबी उसे अस्पताल पहुंचाता है। पुलिस शुरुआती जांच में चार आरोपियों को पकड़ती है और विनय के दोस्त कार्तिक (कुमुद मिश्रा) के ज़रिए मामला वकील रावी (तापसी पन्नू) तक पहुंचता है। उधर आरोपी युवक का पिता दीपराज (मनोज पाहवा) अपने बेटे को बचाने के लिए सबूतों को मैनेज करवा देता है। वहीं कार्तिक खुद अपनी पत्नी की हादसे में हुई मौत के ट्रॉमा से गुजर रहा होता है। जब वह देखता है कि परिमा को इंसाफ मिलने के बजाय उसका मखौल बनाया जा रहा है, तो वह छतरी मैन बनकर कानून अपने हाथ में ले लेता है और अपराधियों का खात्मा करने निकल पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला आज:वाराणसी के खिलाड़ी बोले- अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे रनों की बारिश, तारिक से कोई दिक्कत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment