Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मी तैनात

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट रात 12 बजे खुलते ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते ये कतारें मंदिर परिसर से बाहर सड़कों तक फैल गईं। पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दूर-दराज के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी भक्त गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु परिवार के साथ, तो कई समूह में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे। हाथों में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल लेकर भक्त अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करते दिखे। सुबह होते-होते भीड़ में और वृद्धि हुई। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का पवित्र पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में करीब 550 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और 50 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने। जलाभिषेक के लिए आने वाले डाक कांवड़ियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उनके विश्राम, सुरक्षा और जल चढ़ाने की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में चिकित्सा सहायता और पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। भक्त भगवान दूधेश्वर नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‌विजयनगर से NH-2 तक मार्ग का होगा निर्माण:कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन, 25 करोड़ की लागत से 3.5 KM रोड का चौडीकरण
    Next Article
    लखनऊ में फिल्म अस्सी का प्रीमियर:निर्देशक अनुभव सिन्हा बोले धड़कन रुकी हुई है, लोगों को पसंद आए फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment