Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैंगरेप पीड़िता को मिली धमकी:फोन कर बोला-जान से मार दूंगा, ब्राउन गर्ल्स कैफे में जॉब करती थी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ब्राउन गर्ल्स कैफे में देह व्यापार की शिकायत करने वाली गैंगरेप पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिली है। युवती ने अब खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि अलग-अलग नंबरों से उसे फोन कर लोकेशन पूछी जा रही है और देख लेने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने थाना गोमतीनगर में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया था कि कैफे में युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके न्यूड वीडियो बनाए जाते थे। ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया जाता था। साथ ही फर्जी आधार कार्ड और धर्म परिवर्तन के नाम पर जाल में फंसाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने कैफे को सील कर दिया इस मामले में कैफे संचालक कमर हयात इदरीसी, जफर हयात, इरफान, कमरुल हसन, आमिर समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने 11 फरवरी को कार्रवाई करते हुए कैफे को सील कर दिया था। पूरे गैंग पर है शक युवती का कहना है कि यह गिरोह सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि बाराबंकी और फैजाबाद समेत अन्य शहरों में भी सक्रिय है। आरोप है कि नशीली दवाओं के जरिए युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल और गैंगरेप जैसी घटनाएं अंजाम दी जाती हैं। गोमती नगर पुलिस ने इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार:नैनी में युवक की हत्या मामले में एसटीएफ ने पकड़ा
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवक ने की गोली मारकर आत्महत्या:अज्ञात कारणों के चलते हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment