Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक ने की गोली मारकर आत्महत्या:अज्ञात कारणों के चलते हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देखिए मामले से जूड़ी तस्वीरें... अब पढ़िए पूरा मामला... मामला शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे का है। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में 22 वर्षीय युवक विकास सिंह उर्फ गोविंद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि करणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा विकास बाजार चौराहे से घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दरवाजा खोला। वे तुरंत विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार,गोली सीने में लगी थी। विकास सिंह अपने चार भाई-बहनों में बीच का था,जिसमें दो बहनें और दो भाई शामिल हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। विकास इलाहाबाद में एक रोड कॉन्ट्रैक्टर के पास काम करता था और 15 दिन पहले एक रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने घर आया था। सूचना मिलने पर जलालाबाद थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष राजीव तोमर अपनी पुलिस टीम के साथ और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय भी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया… फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि तमंचा किसका था और युवक ने किस कारण से आत्महत्या की। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैंगरेप पीड़िता को मिली धमकी:फोन कर बोला-जान से मार दूंगा, ब्राउन गर्ल्स कैफे में जॉब करती थी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- नीदरलैंड के 9 बैटर्स पवेलियन लौटे:शाल्कविक ने आर्यन दत्त को बोल्ड किया; USA ने 197 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment