Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ग्रीन जोन में AQI:अब सामान्य से अधिक रहेगा पारा, रात में गर्मी होगी कम

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह के समय में बादल छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज होगा। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी रही। ग्रीन जोन में AQI लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 80 के साथ में ग्रीन लेवल में रहा। सबसे अधिक AQI 125 के साथ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का यलो जोन में रहा। अलीगंज का AQI 122 के साथ में यलो जोन में रहा। लालबाग 89 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 54 रहा। कुकरैल का AQI 46 और गोमतीनगर का 44 AQI रहा। मौसम रहेगा साफ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की उपस्थिति के परिणामस्वरूप पिछले 24 घंटे के दौरान प्रादेशिक न्यूनतम तापमान में बढ़त हुई। पश्चिमी के साथ में। मध्य प्रदेश के क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश हुई। मौसम साफ हो जाने के कारण अधिकतम तापमान में प्रभावी बढ़त दर्ज की गई। जबकि पूर्वांचल में दिन में बादलों की उपस्थिति के कारण कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। जबकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पारा सामान्य से अधिक रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा की लखनऊ से LIVE मॉनिटरिंग:53 से बढ़कर 70 कंप्यूटर सिस्टम, CCTV से प्रदेशभर के स्ट्रॉन्ग रूम की 24×7 निगरानी
    Next Article
    सड़क की बनावट बनी चार दोस्तों की मौत की वजह:मथुरा के लोग बोले- सिस्टम की लापरवाही से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment