Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन फिर टला:चौथी बार बदली तारीख, अब 20 मार्च के बाद संभव

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। पहले इसके उद्घाटन के लिए 22 फरवरी, 28 फरवरी, 1 मार्च और 13 मार्च 2026 की तारीख तय की गई थी, लेकिन लगातार चौथी बार कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अब इसके 20 मार्च के बाद आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अन्य सरकारी व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में सौंदर्यीकरण का काम भी अंतिम चरण में है। यह कॉरिडोर गोमती नगर के समतामूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु और डालीगंज तक फैला है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 1 से 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन औपचारिक उद्घाटन से पहले तक कॉरिडोर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कंक्रीट डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद रखा गया है। निशातगंज से शहीद पथ तक बनेगा फेज-2 ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण निशातगंज से शुरू होकर गोमती नदी के किनारे-किनारे शहीद पथ तक जाएगा। इससे गोमती नगर विस्तार और आसपास के इलाकों के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इस फेज के निर्माण के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। शहीद पथ से किसान पथ तक होगा फेज-3 परियोजना का तीसरा चरण शहीद पथ को बाहरी रिंग रोड यानी किसान पथ से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई करीब 10.5 किलोमीटर होगी और इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह हिस्सा तैयार होने के बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों से गोमती नगर और हजरतगंज की कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 500 रुपए के लिए बेटे की थी पिता:पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी हिरासत में, परिवार में पहले से चल रहा था विवाद
    Next Article
    सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत किस नंबर पर?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment