Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गुरसिखी नववर्ष 2026 का स्वागत:13 और 14 मार्च को गुरुद्वारों में धार्मिक समागम

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ गुरसिखी कैलेंडर के अनुसार चैत माह से आरंभ होने वाले नए साल 2026 का स्वागत लखनऊ की समूह साध-संगत ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ किया। 13 और 14 मार्च को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक समागम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरबानी का रसपान किया और गुरु साहिब के चरणों में माथा टेका। नए साल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, नाका हिंडोला में हुई। यहां शाम को रहरास साहेब के पाठ के साथ समागम आरंभ हुआ। इसके बाद कथा-विचार और गुरबानी कीर्तन का रसमयी गायन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चंदर नगर गुरुद्वारा में सुबह का समागम रात 12 बजे नए साल का आगमन शुरू हुआ, संगत ने फूलों की बरखा कर खुशियां मनाईं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और गुरु साहिब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।14 मार्च को सुबह का दीवान श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, चंदर नगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नितनेम से हुई, जिसके बाद कथा-विचार और गुरबानी कीर्तन की अमृतमयी बरखा हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। अहियागंज में सजा भव्य दीवान शाम को ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब, अहियागंज में भव्य दीवान सजाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हज़ूरी रागी सिमरप्रीत सिंह और भाई सुखजीत सिंह ने गुरबानी कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।कार्यक्रम की जानकारी मनमीत सिंह बंटी ने दी। समागम के समापन के बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में महिला कांस्टेबलों ने बच्चों संग निभाई ड्यूटी:गोदा में लेकर एग्जाम सेंटर पर तैनात दिखीं, दिखा कर्तव्य और मातृत्व का संतुलन
    Next Article
    महामाना एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुंआ, VIDEO:यात्री नीचे उतरे, ब्रेक पैड की खराबी से 22 मिनट रुकी ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment