Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हज यात्रियों को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया:फूट-फूटकर बच्चे रोए, भारत का पहली बार हज में AI का इस्तेमाल

    6 hours ago

    1

    0

    सरोजनीनगर स्थित मोहम्मद अली मियां हज कमेटी ऑफ इंडिया हज हाउस से हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। इसमें 427 हज यात्री शामिल हैं। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद और धर्मगुरुओं ने हरी व भगवा झंडी दिखाकर हज यात्रियों की बस को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। इस मौके पर दानिश ने कहा कि पहली भारत हज में AI का इस्तेमाल कर रहा है। किसी भी तरह की असुविधा होने पर हज यात्री ट्रैक किए जा सकेंगे। उन्हें तुरंत राहत पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हज यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले। इस साल गर्मी के कारण लखनऊ हज हाउस से लेकर मक्का-मदीना तक स्वास्थ्य व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। हज की तैयारी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश हज कमेटी का डेलिगेशन सऊदी अरब भी गया था। वहां तमाम सुविधाओं की जांच करके आया है। 2:20 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट हज यात्रियों की फ्लाइट दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगी। हज यात्रियों को विदा करने उनके परिजन भी हज हाउस पहुंचे। कई हज यात्रियों के बच्चे और परिजन उन्हें विदा करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। कानपुर से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने चार भाइयों को हज यात्रा के लिए विदा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका पासपोर्ट बंद (निलंबित) है। इस वजह से वह हज करने नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने भाइयों से कहा कि वे मक्का में जाकर दुआ करें कि उनका पासपोर्ट बहाल हो जाए और वह भी हज जा सकें। देखिए हज यात्रियों की रवानगी से जुड़ीं 4 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागेश्वर बाबा बोले-नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले:लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के; कहा-बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, मौका है...सुधर जाओ
    Next Article
    डीएम ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार संभाला:लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया, पूर्व DM शशांक त्रिपाठी का अयोध्या हुआ है ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment