Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली तक बिजली नहीं कटेगी:24 घंटे लगातार होगी आपूर्ति, नए कनेक्शन का काम रहेगा प्रभावित

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बिजली विभाग कोई शट डाउन बिजली मरम्मत के लिए नहीं लेगा। अगर कोई आकस्मिक फाल्ट बिजली से जुड़ा आता है तो विभाग उसे ठीक करने के लिए शट डाउन ले सकता है, लेकिन ज्यादा आबादी प्रभावित न हो, इसके लिए रिंग मेन यूनिट का उपयोग किया जा सकता है। लखनऊ के सभी जोन गोमती नगर, जानकीपुरम, लखनऊ मध्य और अमौसी जोन में शट डाउन तीन दिन तक न लेने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उपभोक्ताओं को लगातार तीनों दिन बिजली की आपूर्ति हो सके। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ मध्य में उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे दो, तीन व चार मार्च को बिजली दी जाएगी। इसके बाद गर्मियों को लेकर बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफार्मर से जुड़े मरम्मत कार्य करने पर योजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली उपकेंद्रों पर पालियों में ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां पूरी गैंग वाहन के साथ मौजूद रहेगी। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत कर सकते हैं। कनेक्शन, नाम परिवर्तन जैसे काम रहेंगे प्रभावित सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बिजली से जुड़े कनेक्शन, बिल संशोधन, बिलों में नाम परिवर्तन, किलोवाट बढ़ोतरी जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं। बिजली विभाग का पूरा फोकस बिजली आपूर्ति पर रहेगा। गुरुवार से सामान्य दिनों की तरह सभी काम किए जाएंगे। बिजली विभाग का प्रयास है कि इन तीन दिनों किसी भी बिजली बकाए पर न कटे। हालांकि, प्रबंधन ने बकाएदारों का आह्वान किया है कि जिसका बकाया है, वह जमा कर दे, जिससे उसे बिजली संकट का सामना न करना पड़े। होली दहन वाले स्थान का करें निरीक्षण होली दहन वाले स्थान पर निरीक्षण स्थानीय बिजली कर्मी जरूर कर लें। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने निर्देश दिए हैं कि अभियंता यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि होलिका दहन जिस स्थान पर हो रहा है, वहां बिजली के तार तो ऊपर से नहीं निकले हैं। अगर ऐसा है तो संबंधित लोगों से सौहार्द पूर्वक बातचीत करके हल निकाले। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए वाली शिकायतों का गंभीरता से हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने निस्तारित करें। इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत अमौसी जोन मुख्य अभियंता 9415901415 अधिशासी अभियंता तकनीकी 9415803094 अधिशासी अभियंता 33 केवी वृंदावन 8005394721 अधिशासी अभियंता 33 केवी इंद्रलोक 8005493760 अधिशासी अभियंता 11 केवी न्यू आलमबाग 9453007416 अधिशासी अभियंता 11 केवी काकोरी 9415301114 अधिशासी अभियंता 11 केवी नादरगंज 8005493531 अधिशासी अभियंता हेल्प डेस्क 8005488412 गोमती नगर जोन मुख्य अभियंता 8004912190 अधीक्षण अभियंता तकनीकी 9044854491 अधिशासी अभियंता 33 केवी गोमती नगर 8005493532 अधिशासी अभियंता 11 केवी गोमती नगर 9415901361 अधिशासी अभियंता 11 केवी इंदिरा नगर 8005489479 अधिशासी अभियंता हेल्प डेस्क 9415901420 जानकीपुरम जोन मुख्य अभियंता 9415901286 अधीक्षण अभियंता तकनीकी 8004910763 अधिशासी अभियंता 33 केवी जानकीपुरम 9453004714 अधिशासी अभियंता 11 केवी जानकीपुरम 9415901297 अधिशासी अभियंता 11 केवी महानगर 9453007418 अधिशासी अभियंता हेल्पडेस्क 8004007145 लखनऊ मध्य जोन मुख्य अभियंता 9450099907 अधीक्षण अभियंता तकनीकी 9415901295 अधिशासी अभियंता 33 केवी लखनऊ मध्य 9415901306 अधिशासी अभियंता 11 केवी राजभवन 9415901857 अधिशासी अभियंता 11 केवी चौक 9415901316 अधिशासी अभियंता हेल्प डेस्क 9453007413
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज 3729 जगह होगा होलिकोत्सव:सुरक्षा में 14 PAC कंपनियां तैनात; मनकामेश्वर से विज्ञान सरोवर तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
    Next Article
    प्रभु यादव ने NMMS परीक्षा में किया जिला टॉप:कम्पोजिट विद्यालय लालपुर हरीडीह के चार और छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment