Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभु यादव ने NMMS परीक्षा में किया जिला टॉप:कम्पोजिट विद्यालय लालपुर हरीडीह के चार और छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में विकास खंड जमुनहा के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय लालपुर हरीडीह के छात्र प्रभु यादव ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 139 अंक हासिल किए। इसी विद्यालय के चार अन्य छात्रों ने भी इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। छात्रा आयशा बानो ने 112 अंक प्राप्त कर जनपद में 12वां स्थान हासिल किया। वहीं, गुलाम मोहम्मद ने 98 अंक के साथ 19वां स्थान और गोविंद लाल ने 90 अंक प्राप्त कर 23वां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा राज किशोर, संकुल शिक्षक मुनव्वर मिर्ज़ा और प्रधान शिक्षिका तनवीर हैदर सहित विद्यालय परिवार ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। शिक्षकों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि लगन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इन विद्यार्थियों की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करते रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली तक बिजली नहीं कटेगी:24 घंटे लगातार होगी आपूर्ति, नए कनेक्शन का काम रहेगा प्रभावित
    Next Article
    यूएई में फंसे आगरा के इंजीनियर:अमेरिकी बेस के पास हैं कंपनी, ईरान की मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment