Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी-बेटी को मार डाला:सोते वक्त तार से गला घोंटा; पुलिस से फोन करके बोला- मर्डर कर दिया है

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। शुक्रवार तड़के 3 बजे उसने सोते वक्त तार से दोनों का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन करके कहा- मैंने मर्डर कर दिया है। फिर थाने भी पहुंच गया। पुलिस आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता (56) को लेकर पहुंची। देखा तो बेटी पूजा साहू (32) का शव ग्राउंड फ्लोर और पत्नी श्याम दुलारी (50) का शव फर्स्ट फ्लोर पर पड़ा था। दोनों के गले पर निशान थे। मामला कृष्णानगर इलाके का है। आरोपी होमगार्ड रविंद्र शंकर की लखनऊ में ही तैनाती थी। वह 8 दिन से ड्यूटी पर नहीं गया था। DCP मोहम्मद मुस्ताक ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटी किसी युवक से बात करती थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी की 2 शादियां, दोनों बार तलाक आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता भोला खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। परिवार में पत्नी श्याम दुलारी, तीन बेटियां, बेटा-बहू, नाती और नातिन हैं। बड़ी बेटी पूजा साहू की शादी 2017 में हुई थी। पहले पति से तलाक के बाद 2022 में उसने दूसरी शादी की थी। दूसरे पति से भी तलाक होने के बाद वह पिता के घर पर रह रही थी। पहली शादी से उसकी एक बेटी काव्या है, जो उसके साथ रहती है। मझली बेटी रूबी गुजरात में पति के साथ रहती है। छोटी बेटी की प्रिया की शादी नहीं हुई है। बेटा विनय उर्फ सूर्य प्रकाश अपनी पत्नी और 3 साल के बेट साथ पारा इलाके में 1 साल से रहता है। बेटा-बहू को दावत पर बुलाया, उनके जाने के बाद हत्या की गुरुवार शाम को रविंद्र ने दावत के लिए बेटे, बहू और नाती को घर बुलाया था। तीनों खाने खाने के बाद रात में ही घर चले गए। इसके बाद तड़के 3 बजे होमगार्ड ने पहले पत्नी और फिर बेटी की हत्या कर दी। दोनों के शव बिस्तर पर पड़े थे। जिस वक्त हत्या हुई, छोटी बेटी अपनी बहन की बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। इसलिए उसे वारदात का पता नहीं चल पाया। हत्या के बाद आरोपी ने सुबह करीब साढ़े 4 बजे अपनी मझली बेटी रूबी को फोन कर हत्या की जानकारी दी। फिर बेटे को भी बताया। इसके बाद उसने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वह थाने भी पहुंच गया। इधर, वारदात का पता चलते ही बेटा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। उनके आने के बाद छोटी बेटी को भी घटना की जानकारी हुई। कुछ देर बाद पुलिस भी आरोपी को लेकर मौके पर पहुंच गई। रूबी भी गुजरात से फ्लाइट से लखनऊ पहुंच गई है। 1 साल पहले पत्नी छोड़कर भाग गई थी इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 2025 में पत्नी गहने लेकर घर से चली गई थी। रविंद्र ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पत्नी रिश्तेदार के घर से बरामद हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। ……………. ये खबर भी पढ़ें… बेहता नाले में बहा युवक, ग्रामीणों ने लगाया जाम:भैंस बचाने उतरा था, SDRF 12 घंटे से चला रही सर्च ऑपरेशन लखनऊ के रहीमाबाद में बेहता नाले में डूबे 18 वर्षीय सूरज का शुक्रवार को भी पता नहीं चला। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग सड़क पर लाठी-डंडे डालकर लेट गए। उनकी मांग थी कि युवक की तलाश के लिए स्कूबा डाइवर टीम बुलाई जाए। करीब आधे घंटे तक हंगामा और पुलिस से नोकझोंक होती रही। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेडमास्टर ने बच्चे के सिर को तबले की तरह बजाया,VIDEO:इटावा में क्लास में मजाक बनाया; सिर मुंडाकर स्कूल गया था; BSA ने सस्पेंड किया
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हाथरस में ट्रक की टक्कर से बाप-बेटे की मौत, दोनों के ऊपर से निकला पहिया; बाइक में लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment