Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हनीट्रैप और मारपीट का आरोप:बेटे को बंधक बनाकर 1 लाख मांगे, कोर्ट के आदेश पर FIR

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आजाद नगर निवासी काकोली मलिक ने अपने ही मकान में रहने वाले किरायेदार परिवार पर बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली है। जिसके बाद कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। काकोली मलिक के मुताबिक वह आजाद नगर, संजय गांधी मार्ग स्थित मकान नंबर-552 में किराए पर रहती हैं। उसी मकान के दूसरे हिस्से में स्नेहा कनौजिया अपनी मां शशी कनौजिया और अन्य परिजनों के साथ रहती हैं। आरोप है कि स्नेहा और उसका परिवार युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर झूठे मुकदमों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का काम करता है। किरायेदार परिवार पर गंभीर आरोप पीड़ित महिला ने का कहना है कि उनके बेटे अभिषेक कुमार मलिक को प्रेमजाल में फंसाकर परिवार से अलग कर दिया गया। झूठे एससी/एसटी एक्ट और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। यह भी आरोप है कि बिना परिवार की जानकारी के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली गई, हालांकि शादी के कोई दस्तावेज उनके पास नहीं हैं। 1 लाख की मांग, विरोध पर हमला याचिका के अनुसार 17 अक्टूबर की शाम स्नेहा 2-3 बाहरी लोगों के साथ उनके घर पहुंची और कहा कि बेटा उनके कब्जे में है। उसे सही-सलामत देखना है तो एक लाख रुपए देने होंगे। आरोप है कि रुपए न देने की बात कहने पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। जान से मारने की धमकी दी मेडिकल रिपोर्ट अदालत में पेश की गई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने इस मामले में कृष्ण नगर थाने में लिखित शिकायत दी। उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। एफआईआर दर्ज नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नुक्कड़ नाटक के जरिए वेलेंटाइन वीक का विरोध:युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कार अपनाने का दिया संदेश ,हमें भारतीय संस्कृति पर नाज़ है के लगाए नारे
    Next Article
    आजमगढ़ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा:पदाधिकारी बोले काले कानून को वापस ले केंद्र सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment