Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा:पदाधिकारी बोले काले कानून को वापस ले केंद्र सरकार

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों से होकर गुजरी और इस पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की गई की मनरेगा के फैसले को सरकार वापस ले। बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जैसे नारे भी लगाएं। इस कार्यक्रम में देवरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। सरकार वापस ले मनरेगा बिल इस बारे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना का कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार मनरेगा बिल ला रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मनरेगा बचाव कार्यक्रम के तहत यह पदयात्रा निकाली गई। हम लोग सरकार से इस काले कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हैं। जिससे कि वंचित, शोषित, दलित का हक सुरक्षित है। यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन के साथ-साथ गांव-गांव गली तक लड़ेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने इस संकल्प को दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हनीट्रैप और मारपीट का आरोप:बेटे को बंधक बनाकर 1 लाख मांगे, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    गोरखपुर में गोंड समाज ने DM को दिया ज्ञापन:जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग, बोले- भर्तियों में आ रही दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment