Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होटल के कमरे से साइबर फ्रॉड गिरोह पकड़ा:4 नाबालिग समेत 6 लोग मिले, SBI के खातों में 3.28 करोड़ रुपए फ्रीज

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने लाटूश रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल के कमरे से चार नाबालिक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, स्वैपिंग मशीन और बैंक पासबुक बरामद हुई हैं। पुलिस ने जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े छह एसबीआई खातों में जमा करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपए की रकम होल्ड और डेबिट फ्रीज कराई है। मुखबिर की सूचना पर होटल में मारा छापा इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया 3 सितंबर को को सूचना मिली थी कि लाटूश रोड स्थित आशीर्वाद होटल के कमरा नंबर-101 में कुछ लोग ठहरे हुए हैं। ये लोग लोगों को बहला-फुसलाकर बैंक खाते खुलवाते हैं और साइबर फ्रॉड से आने वाली रकम इन खातों में मंगवाते हैं। इसके बाद एटीएम के जरिए रकम निकालकर दूसरे खातों में जमा कर देते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा। वहां पांच लोग मौजूद मिले, जिनमें चार नाबालिक थे। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान एक बैग से छह एटीएम कार्ड, एक जियो सिम, भारतपे की एक स्वैपिंग मशीन और दो बैंक पासबुक बरामद कीं। बिहार निवासी युवक समेत दो गिरफ्तार मौके से पकड़े गए युवकों में एक ने अपनी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी रितेश सिंह (21) के रूप में बताई। उसके पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर फ्रॉड से म्यूल खातों में आने वाली रकम एटीएम से निकाली जाती थी। इसके बाद यह रकम दूसरे लोगों के एसबीआई खातों में जमा कर दी जाती थी। इस काम के बदले गिरोह के सदस्यों को कमीशन मिलता था। पूछताछ के दौरान लखनऊ के काकोरी निवासी प्रिंस कुशवाहा (19) के भी इस गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। शानो-शौकत के लिए चुना साइबर फ्रॉड का रास्ता पुलिस पूछताछ में आरोपियों और बाल अपचारियों ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने और शानो-शौकत की जिंदगी जीने के लालच में वे इस काम से जुड़े थे। उन्हें बताया गया था कि ऑनलाइन माध्यम से म्यूल खातों में रकम आएगी और पकड़े जाने की संभावना बेहद कम है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जबकि बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और बैंक खातों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरीजों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन, 26 डॉक्टर बर्खास्त:ड्यूटी से गायब रहने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    व्यापारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत:सिर के दाहिने हिस्से में लगी गोली, सुसाइड की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment