Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होटलकर्मी ने फांसी लगाई:10 दिन पहले प्रयागराज से आया था; बेल के पेड़ से लटकता मिला शव

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हैदर कैनाल रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक का शव बेल के पेड़ से लटकता मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान मो. सुहैल पुत्र अकरम के रूप में हुई। वह प्रयागराज जिले के थाना मोहनगंज क्षेत्र के घीनपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, सुहैल 10 दिन पहले रोजगार की तलाश में लखनऊ आया था। दादी की मौत की बात करके होटल से छुट्‌टी ली थी मो. सुहैल अमर प्रेम होटल में काम कर रहा था। 12 फरवरी को उसने दादी की मौत होने की बात करके होटल से छुट्टी ली थी। इसके बाद होटल से निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसकी दादी की मौत भी नहीं हुई थी। उसने छुट्‌टी लेने के लिए झूठ बोला था। तीसरे दिन शव मिला 15 फरवरी की शाम हैदर कैनाल रेलवे कॉलोनी के पास बेल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। उधर से गुजर रहे एक दूध विक्रेता की नजर शव पर पड़ी। उसने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी तरह की हाथापाई या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान हुई पुलिस ने पहचान के लिए मृतक की फोटो होटल कर्मचारियों के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की। उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:SSP समेत डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची, कैंपस खाली कराकर ली तलाशी
    Next Article
    सम्भल में लाउडस्पीकर हटे, अज़ान प्रभावित:आप नेता आतिर हुसैन ने उठाया मुद्दा, रमजान में अनुमति मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment