Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:SSP समेत डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची, कैंपस खाली कराकर ली तलाशी

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ की दीवानी कचहरी में सोमवार दोपहर बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। जिला जज को ईमेल के जरिए न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी कचहरी परिसर में पहुंच गया। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। हालांकि एसएसपी ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह केवल एक मॉक ड्रिल था। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉयड देख मची अफरातफरी दोपहर करीब 12 बजे अचानक बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कचहरी पहुंचे। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को साथ देखकर अधिवक्ताओं और वादकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत सभी से परिसर खाली करने की अपील की। शुरुआत में कारण स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन बाद में बताया गया कि बम की सूचना मिली है। सूचना फैलते ही वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर खाली हो गया। कोर्ट परिसर और वाहनों की ली गई तलाशी बम निरोधक दस्ते ने सभी अदालत कक्षों की गहन जांच की। इसके अलावा कचहरी परिसर के बाहर खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों को भी चेक किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी गेटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से अधिवक्ताओं के चेंबर और आसपास के इलाकों की भी सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। जिला जज को मिला था ईमेल दि सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला जज को ईमेल के माध्यम से कचहरी में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला जज ने तत्काल एसएसपी को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर परिसर खाली कराया गया। SSP बोले-यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी मौके पर पहुंचे एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि यह एक मॉक ड्रिल थी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए समय-समय पर इस तरह के अभ्यास किए जाते हैं। बम संबंधी किसी वास्तविक ईमेल की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। आगे भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में सिलेंडर लीकेज से आग:चार लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
    Next Article
    लखनऊ में होटलकर्मी ने फांसी लगाई:10 दिन पहले प्रयागराज से आया था; बेल के पेड़ से लटकता मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment