Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी पर 6 किमी लंबा निकलेगा जुलूस:1 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद, ड्रोन कैमरों से हो रही है निगरानी

    44 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है। चौक स्थित दरगाह शाहमीना शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी और अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से जुलूस-ए-मदहे सहाबा निकाला जा रहा है। दोनों जुलूस करीब 6 किलोमीटर लंबे होंगे। इनमें एक लाख से ज्यादा अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में निकाले जा रहे जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ भारतीय तिरंगा भी लहराया जा रहा है। शहर में इन दो प्रमुख जुलूसों के अलावा करीब 150 छोटे जुलूस भी निकाले जा रहे हैं। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सबील और लंगर की व्यवस्था की गई है। अकीदतमंदों के स्वागत के साथ देश में अमन और शांति की दुआएं भी मांगी जा रही हैं। भीड़ को देखते हुए जुलूस मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी जुलूस के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन लागू किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में नेताओं संग फोटो से रसूख दिखाता था अमन:CO के नाम पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी, 1.40 लाख वसूले
    Next Article
    अयोध्या-मथुरा की राखियों की बढ़ी मांग:प्रतापगढ़ में श्रीराम, लड्डू गोपाल राखियां 10 से 1200 रुपये तक उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment