Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 52.31 लाख ठगे:30% टैक्स का दबाव बनाया, दोस्तों से चर्चा करने पर हुआ खुलासा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ऐशबाग इलाके में इन्वेस्टमेंट में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 52.31 लाख की ठगी हुई। जालसाजों ने पहले दोगुना मुनाफा दिया। इसके बाद रकम जमा करवाते गए 30% टैक्स जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। ऐशबाग ईदगाह रोड सीमा प्लाजा के पीछे निवासी मोहम्मद सालिम ने बताया- वह LIC HFL में DSA के रूप में कार्यरत हैं। जो उनके परिवार की कंपनी है। सालिम ने बताया 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच दो अलग-अलग अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाइन माध्यम से उनके साथ धोखाधड़ी की। ऑनलाइन माध्यम से उनके साथ धोखाधड़ी जालसाजों ने उनसे संपर्क कर इन्वेस्टमेंट करने पर दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में उन्होंने 4 हजार इन्वेस्ट किया। जिसका दोगुनी से ज्यादा रुपए मिला। इसके बाद अन्य लिंक भेजकर उनसे कई बार में 52 लाख 31 हजार रुपए जमा करा लिए। भारी कर्ज हो गया जब उन्होंने पैसा निकालना चाहा तो 30% टैक्स जमा करने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्होंने अपने दोस्तों से चर्चा की तब ठगी का पता चला। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते उन पर भारी कर्ज हो गया है और आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। मामले में साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया है मामला बाजारखाला थाने में दर्ज हुआ था। जहां से ट्रांसफर होकर साइबर थाने में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
    Next Article
    कोर्ट परिसर से दो कैदियों ने किया भागने का प्रयास:सिपाही की आंखों में मिर्च झोंककर भागे, शोर मचाने पर पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment